जम्‍मू कश्‍मीर: पाकिस्‍तान ने कठुआ में तोड़ा युद्धविराम, स्‍नाइपर हमले में BSF ऑफिसर की मृत्‍यु

जम्‍मू। पाकिस्‍तान ने मंगलवार को जम्‍मू कश्‍मीर में दो अलग-अलग जगहों पर युद्धविराम का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्‍तान की तरफ से कठुआ के हीरानगर सेक्‍टर में फायरिंग की गई है। सांबा में हुए एक स्‍नाइपर हमले में एक ऑफिसर की मृत्‍यु की भी खबरें हैं। इससे अलग पाक सेना ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्‍टर में भी फायरिंग की है। दोनों ही जगहों पर बीएसएफ और सेना की ओर से फायरिंग का करारा जवाब दिया जा रहा है।

pakistan-ceasefire.jpg

इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। पिछले दिनों पाकिस्‍तान की तरफ से साल 2018 में हुए युद्धविराम उल्‍लंघन का आंकड़ा जारी किया गया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्‍तान ने पिछले वर्ष 3000 बार युद्धविराम तोड़ा था। 15 वर्षों के बाद यह आंकड़ा अपने सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंचा था। पिछले वर्ष सीमा पर पाकिस्‍तान की तरफ से हुई फायरिंग में 61 लोगों की मौत हुई थी और 250 घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+