पाकिस्तान ने आईबी और एलओसी पर की गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू कश्मीर। सीमापार से पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ने एक दिन में दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से रविवार को पुंछ के बाद कठुआ के हीरानगर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बता दें पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

Pakistan violated ceasefire in Hiranagar sector of Kathua district jk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने एलओसी व आईबी पर नापाक हरकतें जारी रखते हुए गोलाबारी। रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सुरक्षा बलों की पोस्ट के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी निशाना बनाया गया। सेना और सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी का सिलसिला कुछ दिन थमने के बाद फिर शुरू हो गया है।

भारतीय सीमा में बीएसएफ द्वारा हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा बांध का काम शुरू करते ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार रात 9:20 बजे से सुबह करीब साढ़े चार बजे तक गोलाबारी की। पहले मनियारी में छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू की गई। बाद में निर्माण कार्य को निशाना बनाते हुए पानसर, और सतपाल पोस्टों पर भी गोले दागे। बीएसएफ ने इसका माकूल जवाब दिया है। करीब सात घंटे हुई गोलाबारी से ग्रामीण दहशत में आ गए।

इससे पहले पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने रविवार सुबह दिगवार, कस्बा और शाहपुर में मोर्टार का इस्तेमाल किया। सेना की जवाबी कार्रवाई से दिगवार में 20 मिनट और शाहपुर व कस्बा में एक घंटे बाद पाकिस्तान की गोलाबारी थम गई। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह करीब 4:30 बजे दिगवार क्षेत्र में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर शाहपुर और कस्बा क्षेत्र में सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार से गोलाबारी की। गोलाबारी से शाहपुर और कस्बा क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+