बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर रातभर की फायरिंग, सेना के 7 जवान जख्मी
बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर रातभर की फायरिंग,7 जवान जख्मी
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक को अंजाम दिए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान अपना गुस्सा सीजफायर तोड़कर निकाल रहा है। जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग जारी है। पूरी रात पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग की और न केवल सेना के बंकर को निशाना बनाया बल्कि स्थानीय लोगों के घरों को रिहाइशी इलाकों का टारगेट किया।

वहीं सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। रजौरी में जिला प्रशासन ने 27 फरवरी को एलओसी से पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी सरकारी और पब्लिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार फायरिंग को देखते हुए यह आदेश डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को होने वाली 5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications