पाकिस्तान ने तक्षशिला विश्‍वविद्यालय को बताया अपना और चाणक्‍य को कहा वहां का बेटा, ट्विटर पर जमकर लगी क्लास

पाकिस्तान ने तक्षशिला विश्‍वविद्यालय को बताया अपना और चाणक्‍य को कहा वहां का बेटा, ट्विटर पर जमकर लगी क्लास

नई दिल्ली: Pakistan Troll over Takshshila University: पाकिस्तान के वियतनाम (Vietnam) में राजदूत कमर अब्‍बास खोखर (Qamar Abbas Khokhar) ने दावा किया है कि तक्षशिला विश्‍वविद्यालय (Takshshila University) भारत में नहीं बल्कि 'प्राचीन पाकिस्तान' का हिस्सा था। कमर अब्‍बास खोखर ने ट्विटर में दावा किया कि तक्षशिला विश्‍वविद्यालय पाकिस्तान में था। चाणक्य और पाणिनि (Chanakya and Panini) जैसे विद्वान भी पाकिस्तान के ही बेटे हैं। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर पर Ancient Pakistan ट्रेंड कर रहा है। जिसमें भारत के यूजर पाकिस्तान को इतिहास याद दिला रहे हैं।

Takshshila

कमर अब्‍बास खोखर ने ट्वीट में क्या लिखा?

कमर अब्‍बास खोखर ने अपने ट्विटर हैंडल पर तक्षशिला विश्‍वविद्यालय की एक कथित तस्‍वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'तक्षशिला विश्‍वविद्यालय की यह हवाई तस्‍वीर है जो फिर से बनाई गई है। यह विश्‍वविद्यालय प्राचीन पाकिस्‍तान में आज से 2700 साल पहले इस्‍लामाबाद के पास मौजूद थी। इस विश्‍वविद्यालय में दुनिया के 16 देशों के छात्र 64 विभिन्‍न विषयों में उच्‍चशिक्षा ग्रहण करते थे जिन्‍हें पाणिनी जैसे विद्वान पढ़ाते थे।'

Takshshila

एक अन्य ट्वीट में कमर अब्‍बास खोखर ने कहा, पाणिनि, जो दुनिया के पहले भाषाविद् थे और चाणक्य जो विश्व प्रसिद्ध राजनीतिक दार्शनिक थे, दोनों पाकिस्तान की मिट्टी के पुत्र थे।

Ancient Pakistan ट्रेंड के साथ लोगों ने किया पाक को ट्रोल

कमर अब्‍बास खोखर के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। Ancient Pakistan ट्रेंड के साथ भारतीय यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा, 14 या 15 अगस्‍त 1947 से पहले पाकिस्तान ही नहीं था तो उसके किसी प्राचीन इतिहास का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

Takshshila

तो वहीं कई यूजर ने कहा, चाणक्‍य भारतीय उपमहाद्वीप के राजा चंद्रगुप्‍त मौर्य के मंत्री थे और उनके साम्राज्‍य की राजधानी पाटलिपुत्र (पटना) थी, जो मौजूदा बिहार में आता है, तो वो पाकिस्तान के बेटे कैसे हुए।

Takshshila

वहीं एक यूजर ने लिखा, '2700 साल पहले न तो इस्लाम था और न ही पाकिस्तान और ना ही प्राचीन पाकिस्तान। तक्षशिला एक उर्दू शब्द नहीं है और पाणिनी एक ब्राह्मण थे। जिसको आप पाकिस्तान का बता रहे हैं वो एक भारतीय उपमहाद्वीप था। इसी तरह ये लोग अपने नागरिकों को बेवकूफ बना रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+