पाकिस्‍तान ने इंडियन आर्मी जवान चंदू चव्‍हाण को बुरी तरह से पीटा और दीं ड्रग्‍स

सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद गलती से एलओसी पार करके पाकिस्‍तान पहुंच गए थे इंडियन आर्मी के जवान चंदू बाबू लाल चौहान। चार माह पाक कब्‍जे में रहे चंदू को दी जाती थीं ड्रग्‍स और होती थी पिटाई।

नई दिल्‍ली। 29 सितंबर को सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद गलती से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर पाकिस्‍तान पहुंचे, इंडियन आर्मी के जवान चंदू बाबू लाल चव्‍हाण को पाकिस्‍तान में रुंह कपां देने वाली यातनाएं दी गई हैं, उनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। चव्‍हाण ने बताया है कि चार माह के दौरान उन्‍हें कई यातनाएं दी गईं और उन्‍हें पीटा भी गया।

chandu-chavan-indian-army-pakistan-soldier-pakistan-चंदू-बाबू-लाल-चव्‍हाण-पाकिस्‍तान

पाक सैनिक इंजेक्‍शन से देते थे ड्रग्‍स

चव्‍हाण ने मीडिया को बताया है कि पाकिस्‍तानी सेना के सैनिक उन्‍हें कई बार पीटते थे और बुरी तरह से प्रताड़‍ित करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्‍हें नियमित तौर पर ड्रग्‍स के इंजेक्शन भी दिए जाते थे। उनके भाई भूषण ने बताया कि चंदू को रोज ड्रग्‍स के इंजेक्‍शन लगाए जाते थे। पाक सैनिक उनसे पूछते रहते थे कि एलओसी पार करने की क्‍या वजह थी। भूषण भी सेना में हैं और इन दिनों गुजरात के जामनगर में में पोस्‍टेड हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पाक सैनिक श्रीनगर में एलओसी के पास स्थित आर्मी बेस के बारे में भी जानकारी हासिल करने की कोशिशों में लगे रहते थे। चंदू की दाएं हाथ की उंगलियों पर चोटों के कई निशान हैं और कई बार उन्‍हें चीजें भी याद नहीं रहती हैं। ऐसा उन ड्रग्‍स की वजह है जो चंदू को पाक सैनिकों ने दी हैं। उनके चेहरे पर भी हल्‍की चोटें हैं और उन्‍हें चलने में भी काफी तकलीफ होती हैं।

पाक पर एक्‍शन पर चुप सरकार

रक्षा राज्‍यमंत्री सुभाष भामरे ने इस पर कहा है कि पाकिस्‍तान से और कोई उम्‍मीद नहीं की जा सकती है। हालांकि उन्‍होंने इस पर कोई टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया कि क्‍या सरकार पा‍किस्‍तान के खिलाफ इस पर कोई एक्‍शन लेगी या नहीं? चव्‍हाण जम्‍मू कश्‍मीर में 37 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के साथ पोस्‍टेड थे जब वह एलओसी पार कर पाक क्षेत्र में पहुंच गए थे। सर्जिकल स्‍ट्राइक के कुछ ही घंटों बाद यह घटना हुई थी। 21 जनवरी को चंदू भारत वापस लौटे हैं। इसके बाद जो जानकारी इंडियन आर्मी की ओर से दी गई उसके तहत चंदूलाल अनजाने में सीमा पार कर गए थे। यह सिर्फ एक गलती थी।चंदू लाल को पाकिस्‍तानी आर्मी के कैंप ले जाया गया। पाकिस्‍तान की ओर से कहा गया कि चंदू उस कमांडो टीम का हिस्‍सा था जिसने एलओसी पार की। लेकिन इंडियन आर्मी ने कहा कि चंदू उस टीम का हिस्‍सा नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+