पाक की नापाक हरकतों से परेशान होंगे यूपी-दिल्ली के मुसलमान
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत के ना होने के बाद माना जा रहा है कि अब पाकिस्तान उन भारतीय नागरिकों को वीजा कम देगा जो सरहद पार जाना चाहते हैं।

भारत से ज्यादातर यूपी और दिल्ली के मुसलमान ही अपने संबंधियों से मिलने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। इन दोनों जगहों से बड़ी तादाद में लोग देश के विभाजन के समय सरहद पार चले गए थे।
बढ़ना खटास का
सूत्रों का कहना है कि जब भी दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़ती है तो पाकिस्तान भारतीय मुसलमानों को कम वीजा जारी करता है। इससे ये लोग परेशान होते हैं। अब भी यही आशंका जताई जा रही है।
25 से कम वीजा
पाकिस्तान की तरफ से रोज 25 से भी कम वीजा जारी होते हैं। हालांकि इधर रोज करीब 200-300 लोग वीजा केलिए सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं।
इस बीच, जानकारों ने बताया कि दोनों देशों के रेंजर्स भी अब एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हालांकि पहले वाघा पर दोनों तरह के रेंजर्स के बीच बातचीत हो जाय़ा करती थी। दोनों तरफ के रेंजर्स ने बीते दिनों एक-दूसरे के देशों के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर एक-दूसरे के मिठाई भी नहीं खिलाई।
दिपावली से ईद तक
बता दें कि पहले सीमा पर तैनात रेंजर्स दीपावली, ईद, 14 अगस्त और 15 अगस्त को एक-दूसरे को मिठाई खिलाते थे। कुछ देऱ के लिए दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रहती थी। पर,पाकिस्तान ने हाल ही में ईद के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से पेश की गई मिठाई को लेने तक से इंकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications