गुरू नानक जयंती के मौके पर पाक 3000 सिख श्रद्धालुओं को देगा वीजा
बाबा गुरू नानक देव जी की 554वीं जयंती के मौके पर पाकिस्तान की ओर से 3000 सिखों श्रद्धालुओं को वीजा देने का फैसला लिया है। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
पाक हाई कमिशन की ओर से कहा गया है कि 3000 सिख श्रद्धालुओं को 25 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच बाबा गुरू नानक देव जी के दर्शन के लिए आने के लिए वीजा दिया जाएगा।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु डेरा साहिब, पांजा साहिब, ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब जाएंगे। इस यात्रा को देख रहे अयाज खान ने पाक आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया है और उन्हें सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी है।
बता दें कि गुरू नानक जी का मूल जन्मस्थान पाकिस्तान के ननकाना साहिब में है। ननकाना साहिब के गुरुद्वारे में गुरूपूरब को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। कुछ समय पहले यहां भारतीय लोग नहीं जा पाते थे लेकिन अब दोनों देशों की सरकार के बीच बातचीत के बाद यहां भारतीय श्रद्धालु पहुंचते हैं, उन्हें पाक सरकार की ओर से इजाजत दी जाने लगी है। पिछले वर्षों की ही तरह इस वर्ष भी पाकिस्तान की ओर से 3000 भारतीय श्रद्धालुओं को वीजा देने की बात कही गई है।
पाकिस्तान की ओर से भारतीय श्रद्धालुओं को यह वीजा 25 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच जारी किया जाएगा। इससे पहले पाक उच्चायोग ने बैसाखी के मौके पर सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किया था। उस वक्त 2856 तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किया गया था। इसे 9 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच जारी किया गया था। भारत और पाकिस्तान की सरकार के बीच 1974 के द्वीपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत पाकिस्तान ने तीर्थयात्रियों को यह वीजा जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications