गृहमंत्री का दावा, पाक-अफगान सीमा पर रह रहा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद

नयी दिल्ली। एनडीए की सरकार ने सत्ता में आने से पहले ही ये साफ कर दिया था कि उनकी सरकार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़कर भारत लाएंगी। अपने इसी वादे को पूरा करने में जुटी भारत सरकार को दाऊद का पता मिल गया है।

rajnath singh

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम को पनाह दे रहा है। उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन इस वक्त पाक-अफगान सीमा पर रह रहा है।

राजनाथ सिंह ने पाक के साथ मधुर संबंध बनाने की पेशकश करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाना चाहता है, लेकिन लगता है इस्लामाबाद नई दिल्ली से दोस्ताना संबंध रखने का इच्छुक नहीं है।

हिन्दुस्तान टाईम्स लीडरशिप सम्मिट में गृह मंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद घरेलू नहीं बल्कि यह पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा समर्थित है। राजनाथ सिंह ने पाक पर आतंकवाद को प्रयोजित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान कहता है कि शासन इतर तत्व इसमें शामिल हैं। लेकिन क्या आईएसआई शासन इतर तत्व है। आईएसआई आतंकवाद को मदद दे रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दाऊद को सौंपने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए हुए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा भारत से पहले कश्मीरी अलगाववादियों से बातचीत करने के बयान पर पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान का रूख साफ है तो हमारा रुख भी साफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+