सीमा हैदर ने सचिन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया बेडरूम वीडियो, यूजर्स बोले- 'ये तो हद ही हो गई'

Seema Haider Sachin Meena: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की पबजी वाली लव स्टोरी इन दिनों लाइम लाइट में है। सीमा कराची से नेपाल के रास्ते होते हुए अवैध तरीके से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सचिन की पत्नी बन रहने लगी।

सीमा ने पिछले हफ्ते एक के बाद एक कई मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया। लेकिन उन्होंने अब दूरी बना ली है और इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई है। सीमा ने सचिन के साथ इंस्टा पर अपने रोमांटिक और बेडरूम वीडियो शेयर किया है।

Seema Haider Sachin Meena

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वीडियो में सीमा और सचिन एक-दूसरे की बांहों में दिख रहे हैं। वहीं कुछ वीडियो में सीमा सचिन के बाल सहला रही हैं।

इनमें से एक वीडियो को शेयर कर सीमा ने कहा है कि ये वीडियो खासकर पाकिस्तानियों के लिए है। पाकिस्तान वाले चाहे कितना भी कुछ कर लें, जितना भी आरोप लगा लें, उनके और सचिन के बीच में कुछ नहीं बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें भारत की जांच एजेंसियां उन्हें क्लीन चिट दे देगी, वो हमेशा भारत में एक हिंदू महिला बनकर अपने पति सचिन के साथ रहेगी।

बता दें कि सीमा हैदर के इंस्टाग्राम अकाउंट के फोलोअर्स भी अचानक बढ़ने लगे हैं। सीमा पहले से ज्याद इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। वो हर दिन कम से कम एक वीडियो शेयर करती हैं। इसमें ज्यादातर वीडियो सचिन के साथ रोमांटिक वाले हैं।

सीमा पर जासूस होने का भी आरोप लगा है। जिसपर 30 साल की सीमा ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं। आखिरकार सच्चाई सामने आ ही जाएगी। अगर यह सच होता, तो मैं अपने मासूम बच्चों के साथ नहीं, बल्कि अकेले भारत आती।''

जब सीमा को बताया गया कि उनके अंग्रेजी बोलने की बात पर कई लोगों ने सवाल उठाया है तो उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। मैं मुश्किल से अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल कर सकती हूं और मुझे कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+