हाफिज सईद पर लगी पाबंदी को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने हटाया
नई दिल्ली। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और दुनिया का खौफनाक आतंकी हाफिज सईद एक बार फिर से अपने आतंकी संगठन का काम शुरू करेगा। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने हाफिज सईद को जमात उद दावा और उसके फलाही इंसानियत फाउंडेशन को फिर से देश में अपने सामाजिक काम को शुरू करने की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने यह फैसला दिया है, जिसमे जस्टिस मंजूर अहमद और जस्टिस सरदार तारिक मसूद शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पाक सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमे जमात उद दावा पर पाबंदी को बरकरार रखने की अपील की गई थी। पाक सरकार की ओर से अपील की गई थी कि जमात उद दावा की गतिविधियों पर पाबंदी लगी रहनी चाहिए, लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि हाफिज सईद पर मुंबई में 26/11 के हमले कराने का आरोप है। भारत सरकार लगातार पाकिस्तान से हाफिज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती चली आ रही है, लेकिन पाक हर बार सबूत देने की बात कहकर इसे डाल देता है।

अल्लाह का शुक्रिया
आपको बता दें कि हाफिज सईद का पाकिस्तान में काफी बड़ा नेटवर्क है, वह यहां 300 मदरसे और स्कूल, अस्पताल, पब्लिशिंग हाउस और एंबुलेंस से्वा को चलाता है। हाफिज की संस्था में तकरीबन 50000 स्वयंसेवक है और सैकड़ों वेतनभोगी कार्यकर्ता। गौरतलब है कि इससे पहले हाफिज सईद पर पाकिस्तान की सरकार ने पाबंदी लगा दी थी और उसकी किसी भी संस्था को चंदा देने पर भी पाबंदी लगा दी थी। हाफिज सईद की कई संस्थाओं यूएन सेक्युरिटी काउंसिल ने भी पाबंदी लगा रखी है। कोर्ट के फैसले के बाद हाफिज सईद ने कहा कि हम अल्लाह के शुक्रगुजार हैं, जिसने जमात उद दावा को जीत दी, जोकि लगातार मानव सेवा में जुटी हुई है।

इन आतंकी गुटों पर है पाबंदी
सेक्युरिटी काउंसिल की लिस्ट में कई आतंकी संगठनों के नाम शामिल हैं, जिनपर पाबंदी है। इनमे मुख्य रूप से अल कायदा, तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान, लश्कर ए जांघवी, जमात उत दावा, लश्कर ए तैयबा, एफआईएफ समेत कई अन्य आतंकी गुट है, जिनपर पाबंदी लगाई गई है।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 33 हत्या करने वाले सनकी ने तीन और लोगों की हत्या को कबूला
{document1}
-
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications