Jaipur Wall Collapse: जयपुर में निर्माणाधीन दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Jaipur Wall Collapse: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चंदवाजी इलाके में सोमवार, 29 जून को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन दीवार अचानक गिर गई, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए।

हादसे में अब तक 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

jaipur-wall-collapse-chandwaji-many-laborers-dead

जयपुर ग्रामीण के DCP हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि चंदवाजी के ताला मोड़ इलाके में दीवार गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

लंच टाइम में हुआ हादसा, 'अरावली पैलेस' में चल रहा था काम

जयपुर ग्रामीण के डीसीपी (DCP) हनुमान प्रसाद मीणा से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चंदवाजी क्षेत्र के ताला मोड़ के पास स्थित 'अरावली पैलेस' में हुआ। वहां पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य चल रहा था और रोज की तरह कई मजदूर काम में जुटे हुए थे।

लंच की वजह से बची कई जानें बच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर के वक्त हुआ। गनीमत यह रही कि अधिकांश मजदूर उस समय खाना खाने (लंच करने) के लिए थोड़ी दूर गए हुए थे।

दीवार के ठीक नीचे उस वक्त सिर्फ 5 से 6 मजदूर ही मौजूद थे। यही वजह रही कि एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया, वरना हताहतों की संख्या बहुत ज्यादा हो सकती थी।

Aaj Ka Mausam: आसमान बरसा रहा आग! यूपी-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट लेकिन 19 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका
Aaj Ka Mausam: आसमान बरसा रहा आग! यूपी-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट लेकिन 19 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

3 मजदूरों की मौत, कई घायल, बिहार और झारखंड के थे मजदूर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलबे से अब तक तीन मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं कई घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे के नीचे अभी और लोगों के फंसे होने की संभावना है। इसी वजह से रेस्क्यू टीम पूरी सतर्कता के साथ मलबा हटाने का काम कर रही है।

हादसे में प्रभावित मजदूरों के बिहार और झारखंड के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। रोज़गार की तलाश में ये मजदूर जयपुर आए थे और निर्माण कार्य में लगे हुए थे। प्रशासन मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटा हुआ है। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।

मलबे में दबे मजदूरों को बचाने का चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया। बचाव दल भारी मशीनों और उपकरणों की मदद से मलबा हटाने में जुटा हुआ है। रेस्क्यू टीम लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि यदि कोई व्यक्ति मलबे के नीचे फंसा हो तो उसे जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा मलबा नहीं हटाया जाता, तब तक स्थिति को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं मजदूरों के परिवारों में चिंता और दुख का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्य में किसी तरह की कमी न रहने का भरोसा दिलाया है।

22 कोच, CCTV कैमरे और आधुनिक सुविधाएं! बिहार-राजस्थान के यात्रियों के लिए वरदान बनी नई अमृत भारत एक्सप्रेस
22 कोच, CCTV कैमरे और आधुनिक सुविधाएं! बिहार-राजस्थान के यात्रियों के लिए वरदान बनी नई अमृत भारत एक्सप्रेस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+