पाक का दावा- 4 भारतीय सैनिक मारे, दो पोस्ट तबाह कीं, Video भी जारी किया
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारत की दो पोस्ट ध्वस्त करने और चार भारतीय सैनिकों को मारने का दावा किया है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रविवार को पाकिस्तान की सेना ने भारतीय गोलीबारी का जवाब देते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। गफूर ने ट्विटर पर लिखा, ''बुरहान वानी की शहादत वाले दिन लोगों ने उसे याद किया, यह भारतीय सेना की नाकामी है। भारतीय सेना ने एलओसी पर आम नागरिकों को निशाना बनाया। भारतीय बंदूकें प्रभावी तरीके से शांत की दी गई हैं।''

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने 8 जुलाई को एलओसी पर फायरिंग की थी, जिसमें उनके पांच आम नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तानी सेना ने 9 जुलाई को इसका कड़ा प्रतिकार किया। इस संबंध में पाकिस्तान सेना की प्रोपेगेंडा विंग- इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने न केवल स्टेटमेंट जारी किया है, बल्कि एक वीडियो भी जारी किया है।
इस वीडियो में दो भारतीय पोस्ट उड़ाने का दावा किया गया है। पाकिस्तान का कहना है कि इन्हीं दोनों पोस्टों से उसके आम नागरिकों पर गोलीबारी की गई थी। रिपोट में आगे लिखा गया है, 8 जुलाई को बुरहान वानी की बरसी पर भारतीय सेना ने हैवी शेलिंग की थी। इस हमले में पांच सिविलियन मारे गए थे, जिनमें पांच महिलाएं थीं।












Click it and Unblock the Notifications