पाकिस्तान ने हाफिज सईद को दिया बड़ा झटका, जमात-उद-दावा के हेडक्वॉर्टर को लिया कब्जे में
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने 26/11 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इन्सानियत के हेडक्वॉर्टर को अपने नियंत्रण में लिया। प्रांतीय सरकार ने यह कार्रवाई 4 मार्च को नेशनल एक्शन प्लान पर हुई नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक में हुए फैसले के बाद की है। इसमें सभी प्रतिबंधित संगठनों की संपत्तियां जब्त करने के आदेश दिए गए थे। इसके अलावा आज रात लाहौर के चौबुरजी में स्थित जमात-उद-दावा के मस्जिद और मदरसे पर भी नियंत्रण कर लेगा।

पंजाब सरकार का यह फरमान ऐसे समय में आया है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद की प्रतिबंधित आतंकियों की सूची से उसे निकालने की याचिका को खारिज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा गुरुवार रात तक यह कार्रवाई जारी रहने की संभावना है। इसके तहत लाहौर के चौबुर्जी इलाके में बनी जमात-उद-दावा की मस्जिद और मदरसे को भी रात तक सरकार अपने कब्जे में ले सकती है।
हाफिज का संगठन जमात-उद-दावा का मुख्यालय लाहौर के नजदीक मुरीदके में है। जबकि हाफिज सईद फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन के नाम से चैरिटी का काम करता था। इस संगठन के अंतर्गत कई अस्पताल, मदरसे और एंबुलेंस सेवाएं चलती थीं। बता दें कि, हाफिज सईद साल 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले, जुलाई 2006 में मुंबई लोकल में हुए सिलसिलेवार बम धमाके और नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है।
इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने बताया कि उसने 182 मदरसों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 121 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पाकिस्तान के आतंरिक मंत्रालय ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई पहले से निर्धारित योजना के तहत की गई है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications