देखिए कितनी जर्जर हालत में है पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान की मां का घर

जालंधर। आखिर पाकिस्तान में आज नये पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने सत्ता की बागडोर संभाल ली है। भारत से भारी विरोध के बावजूद पंजाब की कैप्टन सरकार के कबीना मंत्री नवजोत सिद्धू भी इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुये। सिद्धू की मौजूदगी खास दिलचस्प रही। सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

Pakistans new Prime Minister Imran Khans mothers house is in a shambles
Pakistans new Prime Minister Imran Khans mothers house is in a shambles

सिद्धू के साथ साथ भारतीय क्रिकेटर सुनील गवास्कर व कपिल देव को भी बुलावा पाकिस्तान से आया था। लेकिन वह नहीं गये। यहां आपको बता दें कि विभाजन से पहले ही इमरान खान के परिवार का पंजाब से नाता रहा है। यही वजह है कि लोग भी आज उनके शपथ ग्रहण समारोह पर नजरें गढ़ाये बैठे थे। दरअसल, मौजूदा भारतीय पंजाब पंजाब के जालंधर में इमरान खान के पूर्वज रहे हैं। व उनके परिवार की निशानियां आज भी जालंधर में मौजूद हैं। जर्जर होती इमारतें इतिहास को दोहराती नजर आ रही हैं।

Pakistans new Prime Minister Imran Khans mothers house is in a shambles
Pakistans new Prime Minister Imran Khans mothers house is in a shambles

बताया जाता है कि पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान की मां शौकत खानम का घर जालंधर में आज भी मौजूद हैं। जहां इमरान खान के परिवार की यादें मौजूद हैं। शौकत खानम आजादी से पहले पंजाब के जालंधर जिले में दानिशमंदा में एक घर में रहती थीं। भारत और पाकिस्तान के बंटवारें के बाद इमरान का परिवार पाकिस्तान चला गया था। इमरान खान जन्म 25 नवंबर, 1952 को लाहौर में ही हुआ। चार साल पहले इमरान जालंधर अपनी मां के उस पैतृक घर को देखने आए थे। तब घर को देखकर वे काफी भावुक हो गए थे क्योंकि यहीं उनकी मां का जन्म हुआ था। लिहाजा अब जालंधर के लोगों को एक बार फिर इमरान खान के जालंधर आने का इंतजार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+