LOC पर लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, एक सिविलियन घायल

LOC पर लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, एक सिविलियन घायल

जम्मू कश्‍मीर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी और मोर्टार गोलाबारी की। जम्मू-कश्मीर के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन में एक नागरिक घायल होने की सूचना है। ये जानकारी पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने दी।

loc

बता दें पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्‍तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में 15 सितंबर को दोपहर में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। वहीं 17 सितंबर को जम्‍मू-कश्‍मीर में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया था। यह हमला पुलवामा आतंकी हमले की तरह हूबहू प्‍लान किया गया था। भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर हाईवे के नजदीक करीब 52 किलो विस्फोटक बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि आतंकी इस विस्फोटक का इस्तेमाल पुलवामा जैसे ही किसी बड़े हमले के लिए करने वाले थे। आतंकियों ने इस पूरे विस्फोटक को एक प्लास्टिक टैंक में छिपा रखा था। 42 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 130वीं बटालियन के जवानों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान इस विस्फोटक को बरामद किया। था।

loc

गौरतलब है कि जम्मू कश्‍मीर में अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन 3,186 घटनाएं हुई हैं। विगत सोमवार को राज्यसभा में ये जानकारी रक्षा मंत्रालय ने जारी की थी। एमओएस डिफेंस श्रीपाद नाइक ने बताया कि जम्मू-कश्‍मीर एलओसी पर 1 जनवरी से 7 सितंबर तक 3,186 बार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुई। यह डेटा रक्षा मंत्रालय के श्रीपाद नाइक ने राज्य सभा में प्रश्‍न के एक लिखित जवाब में दिया। उपलब्ध करवाए गए इन आंकड़ों ये भी पता चलता है कि इस वर्ष 1 जनवरी से 31 अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+