एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने लड़ाकू विमान भेज गिराया बम, भारत ने मार गिराया
नई दिल्ली। पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना की तरफ से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद खबर आ रही है कि अब पाकिस्तान एयरफोर्स के दो विमान F-16 भारत सीमा में घुस आया है। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में हवाई सीमा का यह उल्लंघन किया गया है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक भारत ने पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ दिया है। भागते समय पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने बम गिरा दिया। हालांकि सेना की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया, 'आज सुबह पाक के लड़ाकू विमानों के भारतीय वायु सीमा क्षेत्र में घुसने की घटना हुई। उन्हें तत्काल भारतीय वायुसेना ने एयर पट्रोलिंग के दौरान भगा दिया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उत्तर भारत के सभी एयरबेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पाकिस्तान का दावा- हमले में भारतीय विमान को मार गिराया गया, एक भारतीय पायलट अरेस्ट
पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसके विमानों ने भारत के जम्मू-कश्मीर में सीमा पार की और एक भारतीय फाइटर जेट को मार गिराया है। इसके अलावा एक भारतीय पायलट को अरेस्ट करने का भी दावा किया जा रही है। आपको बता दें कि पाक की तरफ से एयर स्ट्राइक के बाद से ही जवाबी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। हालांकि, भारतीय सेना भी पूरी तरह से मुस्तैद है और हाई अलर्ट पर है। दिल्ली मुंबई समेत कई शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications