पाकिस्तान के BAT ने फिर की 'नापाक हरकत', निहत्थे भारतीय का किया सिर कलम

श्रीनगर। पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने बॉर्डर पर एक बार फिर घटिया हरकत की है। बैट के लड़ाकों ने एक निहत्‍थे आम भारतीय नागरिक को मारकर उसका सिर कलम कर दिया है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि वो उसका सिर अपने साथ ले गए हैं। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले यानी कि शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास BAT ने हमला कर दो आम नागरिकों को मार डाला था। मृतकों की पहचान मोहम्मद असलम और अल्ताफ हुसैन के रूप में हुई। वहीं सरकार से जुड़े सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि इन दो निहत्थे लोगों में से एक का BAT ने सिर कलम कर दिया।

पाकिस्तान के BAT ने फिर की नापाक हरकत, निहत्थे भारतीय का किया सिर कलम

अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कुली सहित 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी असैन्य व्यक्ति का बीएटी ने सिर कलम किया। हालांकि, सुरक्षा बलों के साथ अतीत में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। बीएटी में पाकिस्तानी थल सेना के नियमित कर्मी और आतंकवादी शामिल हैं। मोहम्मद असलम (28) को क्षत विक्षत कर दिया गया और उनका सिर भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+