पाक की ना-पाक हरकत जारी, सेना की 40 चौकियों पर की फायरिंग, 1 जवान शहीद
श्रीनगर। हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपने ना-पाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी पाकिस्तान अपने हथकंडे से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने अपनी करतूत को जारी रखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू से कठुआ जिले तक 40 भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों पर गोलाबारी की।

पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा सेक्टर में मोर्टार गिराया जिसकी वजह से सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में घाटी की रिहाइशी इलाकों में गोले गिरने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई मवेशी भी मारे गए हैं। पाक की ओर से हो रही फायरिंग की वजह से अब तक सांबा और कठुआ के सीमांत इलाकों से 7 हजार से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं।
पाक की ओर से हो रहे फायरिंग की वजह से 70 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और सीमा पर स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं 6 दिनों में पाक की ओर से हो रही गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक और जवान शहीद हो गया। जवान के अलावा एक ग्रामीण महिला भी मारी गई।जबकि कई ग्रामीण घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications