कश्मीर के बाद नागालैंड में भी पाकिस्तान कर रहा है माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जानिए कैसे?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, उसके नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, खुद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत को परमाणु बम की धमकी दे डाली है, पड़ोसी देश लगातार घाटी में ध्यान भटकाने के लिए सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है तो वहीं घाटी में माहौल बिगाड़ने की साजिश भी रची जा रही है लेकिन इसी बीच खबर है कि पाकिस्तान केवल घाटी में ही बल्कि नागालैंड में भी माहौल बिगाड़ने की फिराक में है।

नागालैंड में भी पाकिस्तान कर रहा है माहौल बिगाड़ने की कोशिश

नागालैंड में भी पाकिस्तान कर रहा है माहौल बिगाड़ने की कोशिश

न्यूज चैनल एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के अधिकारी पीओके में वीडियो बनाने में जुटे हैं जिनमें कुछ लोग सुरक्षा बलों की वर्दी पहनकर आम जनता पर अत्याचार कर रहे हैं, इन वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर कर कहा जाता है कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीरियों पर अत्याचार कर रहे हैं, यही नहीं चैनल का दावा है कि पाकिस्तान की ओर से इन वीडियो को नागालैंड में विद्रोही समूहों को भेजा जा रहा है और उन्हें उकसाने की कोशिश की जा रही है।

कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा बहाल

कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा बहाल

यहां आपको ये भी बता दें कि ये वो विद्रोही दल हैं, जो कि अलग नागालैंड बनाने की मांग कर रहे हैं, पाकिस्तान की ओर की जा रही ये ऊंट-पटांग हरकत की ही वजह से कश्मीर में अभी तक इंटरनेट शुरू नहीं किया जा सका है लेकिन प्रशासन ने साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य है, वहां कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है तो वहीं आज जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षाबलों ने खास तैयारी की है, श्रीनगर की जामिया मस्जिद समेत कई बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है, प्रशासन की तरफ से लोगों से अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की गई है।

हालात सामान्य

हालात सामान्य

श्रीनगर में 1666 में से 1165 दवा की दुकानें खुली हैं, अकेले कश्मीर घाटी में 7630 मेडिकल स्टोर हैं, जिसमे 4331 थोक की दुकानें हैं, जिसमे से 65 फीसदी दुकानें खुली हैं। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि घाटी में किसी भी तरह की दवा की समस्या नहीं है और यहां सभी 376 नोटीफाइड दवाएं सरकारी दुकानों और प्राइवट दुकानों पर उपलब्ध हैं।

श्रीनगर दौरे पर सेना प्रमुख

श्रीनगर दौरे पर सेना प्रमुख

62 जरूरी जीवन रक्षा दवाएं भी उपलब्ध हैं। सेना प्रमुख बिपिन रावत आज सुरक्षा का जायजा लेने श्रीनगर दौरे पर हैं, यहां उनका मकसद लोगों से बात करना और आगे की रणनीति पर काम करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+