इमरान खान के ट्विटर अकाउंट में आया बड़ा बदलाव, अपनी पहली पत्नी समेत सभी को किया अनफॉलो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया है। इसमें उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ का भी नाम शामिल है। इमरान खान इस वक्त अपने ट्विटर अकाउंट से एक सिंगल पर्सन को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं, जबकि 12.9 मिलियन लोग उनके फॉलोअर्स हैं।

imran khan

2010 से अपनी पहली पत्नि को फॉलो कर रहे थे इमरान

इस एक्शन के बाद इमरान खान खुद ही ट्विटर पर ट्रोल होना शुरू हो गए हैं। द न्यूज इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम को पाकिस्तानी ट्विटर स्पेस के यूजर्स ने देखा कि पीएम इमरान खान अब अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किसी को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं। इस बीच ट्विटर वालों ने देखा कि उन्होंने फिल्म निर्माता और अपनी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ को भी अनफॉलो कर दिया। इमरान खान जिन्होंने 2010 में अपनी ट्विटर प्रोफाइल बनाई थी और तभी से वो अपनी पूर्व पत्नि को ट्विटर पर फॉलो करते हुए आ रहे थे। हालांकि अभी इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है।

Imran khan twitter

यूजर्स ने इमरान को किया ट्रोल

- ट्विटर पर यूजर्स ने इमरान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इमरान के इस कदम के पीछे की वजह बताई है। यूजर का कहना है कि इमरान ने नवाज शरीफ को देखकर ही ये कदम उठाया है क्योंकि नवाज शरीफ भी ट्विटर पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं।

- वहीं एक अन्य यूजर ने ट्विट कर कहा Bro इमरान ने @Jemima_Khan को अनफॉलो कर दिया?

- एक अन्य यूजर ने कहा भले ही इमरान खान ने सभी को अनफॉलो कर दिया हो, लेकिन मुझे यकीन है कि जेमिमा को काफी दुख हुआ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+