पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक जवान शहीद
श्रीनगर। सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमा पर पाक सेना की ओर से हुई गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

जम्मू के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गयी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाक की गोलीबारी मे सिपाही रचपाल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पाकिस्तान की गोलीबारी मे जो जवान शहीद हुआ था उसका नाम जवान सिंह था जो गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पाकिस्तान की ओर से इस महीने यह लगातार तीसरा सीजफायर उल्लंघन है।
इससे पहले किये हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गये थे। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि दिसंबर माह में होने वाली दोनों देशों के बीच बातचीत किस ओर मोड़ लेती है।












Click it and Unblock the Notifications