PoK में लगे पाक के खिलाफ आजादी के नारे, लोगों ने दी नवाज शरीफ को धमकी
यह नारेबाजी पीओके के हजीरा में हुई। आपको बता दें कि इससे पहले भी सरकार का विरोध किया जा चुका है और चेताया जा चुका है कि आतंकियों के हमलों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्रीनगर। पाक अधिकृत कश्मीर (Pok) में नवाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ आजादी के नारे लगे हैं। पीओके के बड़े लीडर हयात खान ने कहा कि वो पाक आर्मी और पीएम को बताना चाहते है कि वे यहां पर आतंकियों को भेजना बंद कर दें। हद हो गई है, हम उन्हें यहां से बाहर करने में अब देर नहीं करेंगे।

जानकारी के मुताबिक यह नारेबाजी पीओके के हजीरा में हुई। आपको बता दें कि इससे पहले भी सरकार का विरोध किया जा चुका है और चेताया जा चुका है कि आतंकियों के हमलों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरअसल, हाल ही में बलूचिस्तान के क्वेटा में आतंकी हमला हुआ जिसमें कई लोगों की जान गई थी। ये हमला ईद से ठीक एक दिन पहले हुआ था और चौंका देने वाली बात है कि पुलिस के बड़े ऑफिस के पास ये बम ब्लास्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications