पाकिस्तान 5 फरवरी को मनाएगा 'कश्मीर दिवस', इमरान सरकार ने सभी पार्टियों को किया आमंत्रित
श्रीनगर। भारत में चुनाव सिर पर है और इसी को देखते हुए पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर को लेकर अपने वहीं अपने पुराने ढर्रे पर लौट रहा है। पाकिस्तान की इमरान सरकार ने पहले तो घाटी के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक से बात की और अब खबर है कि 5 फरवरी को पाकिस्तान ने 'कश्मीर दिवस' बनाने की घोषणा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक से फोन पर बात की।

श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए अलगाववादी नेता उमर फारूक ने बताया कि फोन पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने उनसे कहा, 'पाकिस्तान में हम 5 फरवरी को कश्मीर दिवस मनाने जा रहे हैं और हम इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित करेंगे व कश्मीर को सपोर्ट करेंगे।'
उमर फारूक ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान शांति से चाह रहा है। फारूक ने कहा भारत सरकार की कठोर नीतियों की वजह से घाटी के युवा मिलिटेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुरैशी ने उमर फारूक से कश्मीर मुद्दे पर फोन पर बात की है। पाकिस्तान ने कहा कि उन्होंने कश्मीर में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर अलगाववादी नेता फारूक से बात की।
वहीं, पाकिस्तान की ओर से इस कदम के बाद भारत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान का दोहरा रवैया है। नई दिल्ली ने पाकिस्तान का यह कदम दोनों देशों के बीच बातचीत को पीछे ले जाने वाला कदम बताया है। बता दें कि कश्मीर समस्या को लेकर भारत पहले से ही स्पष्ट कर चुका है इसमें किसी भी तीसरे देश के हस्तक्षेप का कोई भी फायदा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications