PM मोदी ने सरताज अजीज से मिलाया हाथ, पाकिस्तान में हो रहे हैं चर्चे

पीएम मोदी ने पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से हाथ मिलाया, जिसे लेकर अब पाकिस्तानी मीडिया में खूब चर्चे हो रहे हैं।

इस्लामाबाद। अमृतसर में चल रहे हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसके लेकर पाकिस्तानी मीडिया में खूब चर्चे हो रहे हैं। सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज एक दिन पहले ही अमृतसर पहुंचें थे। डिनर के दौरान पीएम मोदी ने तमाम राष्ट्रध्यक्षों के साथ-साथ सरताज अजीज से भी हाथ मिलाया।

Narendra Modi-Sartaj Aziz handshake in Amritsa

इस हाथ मिलाने के वाकये को पाकिस्तानी मीडिया में काफी चर्चे हो रहे है। पाकिस्तानी अखबारों और न्यूज चैनलों में इस वाकये को काफी वरीयता के साथ दिखाया जा रहा है। आपको बता दें हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शनिवार को पीएम मोदी ने मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया था। इस डिनर में सरताज अजीज भी शामिल हुए। जिस दौरान पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया।

Narendra Modi-Sartaj Aziz handshak

पाक मीडिया ने इस बारे में लिखा है कि सीमा पर तनाव और वाकयुद्ध रे बाद अब पाकिस्तान और भारत के अधिकारियों ने एक-दूसरे का स्वागत कर सबकों हैरान कर दिया। जबकि पाकिस्तान की प्रमुख अखबार 'द डॉन' ने इस बारे में लिखा है कि सरताज अजीज ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के स्वस्थ होने की दुआ करते हुए उनके लिए गुलदस्ता भेजा।

वहीं 'द न्यूज इंटरनैशनल' ने लिखा है कि मोदी ने अजीज से हाथ मिलाया और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की खैरियत जानी। कहने का मतलब की पाक मीडिया इस वाकये को वरीयता दे रहा है। आपको बता दें कि रविवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सिर्फ बात नहीं करनी होगी, बल्कि हमें मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+