पठानकोट एयरबेस के पास लावारिश बैग, उसमें मिला पाक का नक्शा, 3 जिंदा कारतूस

शिमला। पठानकोट एयरबेस के पास एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद पंजाब से सटी हिमाचल की सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पठानकोट से सटे हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहन पर नजर रखी जा रही है।

Pakistan map and bullets found in bag near Pathankot airbase

पठानकोट में दो दिन पहले दो संदिग्ध दिखाई दिये थे लेकिन सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पठानकोट एयरबेस के पास पुलिस ने एक बैग बरामद किया। बैग की छानबीन करने पर उसमें से पाकिस्तान का नक्शा, 3 जिंदा कारतूस, कोल्ड ड्रिंक, 1 टॉफी पैकेट, चने के पैकेट बरामद हुए हैं।

बैग की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। खासकर पंजाब से सटी हिमाचल की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। हिमाचल पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है।

कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कांगड़ा से सटी पंजाब की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि कोई असामाजिक तत्व हिमाचल की ओर आने का प्रयास न करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+