OMG! पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बन गए पाकिस्तान के राष्ट्रपति!

इस्लामाबाद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन गए। चौंक गए ना। चौंकिए मत, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जो हुआ वो सब पाकिस्तान की एक संस्था की बड़ी गलती की वजह से हुआ।

manmohan singh

पाकिस्तान के एक इकॉनोमिक्स संस्थान की गलती की वजह से भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन गए। पाकिस्तान की जानी मानी आर्थिक संस्था पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ डिवेलपमेट इकनॉमिक्स ने अपने यहां होने वाले वार्षिक दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता के लिए पाकिस्तानी इस्लामी गणतंत्र के राष्ट्रपति मामनून हुसैन के बजाए मनमोहन सिंह को न्यौता दे डाला।

दरअसल इस संस्थान को 28 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति मामनून हुसैन को न्यौता देना था, लेकिन गलती की वजह से उन्होंने मामनून हुसैन की जगह मनमोहन सिंह का नाम लिख दिया।

पाकिस्तान के एक अखबार के मुताबिक सरकारी निमंत्रण पत्र में मामनून हुसैन की जगह मनमोहन सिंह का नाम प्रिंट हो गया। संस्थान की एक गलती की वजह से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाक के राष्ट्रपति बन गए।हलांकि संस्थान ने फौरन अपनी गलती को सुधार लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और यह कार्ड कई गणमान्य अतिथियों तक पहुंच चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+