पंजाबः संगरूर में सड़क हादसे में पाक उच्चायोग के अधिकारी घायल
नई दिल्ली: पंजाब में रविवार को पाकिस्तान उच्चायोग का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन का अलगा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी घायल हुए हैं। हालांकि उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी पंजाब के अटारी बॉर्डर की ओर जा रहे थे। इस दौरान संगरूर में उनका वाहन ट्रक से जा टकराया। जिसमें दो अधिकारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। इसके बाद एक घायल अधिकारी को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अटारी बॉर्डर है पाकिस्तान जाने का रास्ता
आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर शहर में अटारी बॉर्डर स्थित है। वैसे तो पाकिस्तान से सीमाएं कई राज्यों में लगती हैं, लेकिन सड़क मार्ग से पाकिस्तान जाने की इजाजत सिर्फ अटारी बॉर्डर से है। इसके अलावा पाकिस्तान से आने वाले ज्यादातर लोग भी अटारी बॉर्डर के जरिए भारत में एंट्री करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications