पाकिस्तान से चल रहा है फेसबुक पर भारत विरोधी 80 फीसदी अभियान
नई दिल्ली। पाकिस्तान किस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कश्मीर के युवाओं को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है इसका खुलासा खुफिया विभाग की रिपोर्ट में सामने आया है। आईबी के अधिकारी का कहना है कि 80 फीसदी फेसबुक पर पोस्ट जो अलगाववादियों और उग्रवादियों के समर्थन में लिखे गये हैं वह पाकिस्तान से लिखे गये हैं।

इन कश्मीरी उग्रवादियों की सोशल मीडिया टीम पाकिस्तान में काफी सक्रिय है और उग्रवादियों की मौत को शहीद के तौर पर पेश करती है। वैसे तो इन फेसबुक प्रोफाइल को पुलिस की शिकायत पर ब्लॉक कर दिया जाना चाहिए लेकिन आईबी ने इस मामले में अलग रुख अपनाया है। खुफिया विभाग इन प्रोफाइल्स को चलते देना चाहता है कुछ समय के लिए ताकि इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां हासिल की जा सके।
पाकिस्तान से ही भारत विरोधी पेजो का भी संचालन किया जा रहा है। कश्मीर से जुड़े कई पेज जिनपर कश्मीरी युवा जुड़े हैं वह पाकिस्तान की ओर से चलाया जा रहा है। हिजबुल मुजाहिदीन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और 80 फीसदी भारत विरोधी प्रोफाइल आईडी और पोस्ट पाकिस्तान से ही किया जे रहे हैं।
आतंकियों को समर्थन करने वाली ये प्रोफाइल बड़ी संख्या में फेसबुक पर मौजूद हैं। ये संगठन ट्विटर की बजाए फेसबुक पर प्रोफाइल बनाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। एक बार कोई पोस्ट लिखी जाती है तो कोशिश की जाती है कि भारत सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा सके।
इन पोस्ट के जरिए युवाओं को जगाने की कोशिश की जाती है कि वह भारत सरका के खिलाफ कश्मीर में हो रहे जुल्म के लिए हथियार उठायें। आईबी का कहना है कि यूं तो ऐसी प्रोफाइल्स को बंद कर दिया जाता है लेकिन ब्लॉक करने के बाद ही दूसरी प्रोफाइल बनकर तैयार हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications