भारतीय सेना कर सकती है एक और सर्जिकल स्ट्राइक, डर से उड़ी पाकिस्तान की नींद
इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) को मिले कुछ ऐसे इंटरसेप्ट्स जिनसे पाकिस्तान के डर का पता लगा। एक मई से ही पाकिस्तान की तरफ से हाई अलर्ट की स्थिति है।
नई दिल्ली। पुंछ की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान सेना ने जो हरकत की है, उसके बाद से वह खुद डर में जीने को मजबूर है। पाकिस्तान को डर है कि इंडियन आर्मी एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकती है। इस बात का पता उन इंटेलीजेंस इनपुट्स और रेडियो इंटरसेप्ट्स से चला है जो इस समय इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) के पास हैं। आपको बता दें कि पुंछ की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) दो भारतीय जवानों के सिर काट कर ले गई थी। बैट ने यह काम पाकिस्तान सेना की मदद से किया था।

पाक सेना मान रही भारत लेगा बदला
आईबी के पास जो जानकारी है उससे इस बात का इशारा मिलता है कि पाकिस्तान इस समय बहुत ही घबराया है। पाक की तरफ से एक मई से ही हाई अलर्ट की स्थिति है। पाक इस बात को मान कर चल रहा है कि पुंछ की घटना का जवाब इंडियन आर्मी बहुत ही आक्रामक तरीक से दे सकती है। पाक सेना में भी कई लोग मान रहे हैं कि सेना अपने दो जवानों की बर्बर हत्या का बदला आक्रामक तरीके से ले सकती है।

फिर होगी एक और सर्जिकल स्ट्राइक
सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी पर अगर यकीन करें तो पाकिस्तान, उरी आतंकी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई से डरा हुआ है। आईबी के पास जो इनपुट्स हैं और हाल ही में पाकिस्तान सेना की मीडिया इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान से इस बात की पुष्टि हो जाती है।

सामने आई पाक की घबराहट
आईएसपीआर ने कहा था कि एलओसी पार इंडियन आर्मी के किसी भी दुस्साहस का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। हाल ही में पाकिस्तान सेना के चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी एलओसी पर स्थिल निकियाल सेक्टर का दौरा किया था। इन बातों से पाक की घबराहट साफ हो जाती है।

नौशेरा और पुंछ में इंडियन आर्मी आक्रामक
भारत की ओर से अभी इस बात का कोई जवाब नहीं दिया गया है कि दो भारतीय सैनिकों के साथ हुई बर्बरता का क्या जवाब दिया जाएगा। अभी तक आर्मी ने नौशेरा और पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। भारी हथियारों के जरिए पाकिस्तान की पोस्ट्स और बंकरों को निशाना बनाया जा रहा है।

पाक में हाई अलर्ट
इंटेलीजेंस ऑफिसर्स का कहना है कि इस बात में कोई शक नहीं है कि बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से हाई अलर्ट की स्थिति है। इस तरह के बयानों और हाल ही में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के दौरे के बाद पाकिस्तान भारत की ओर से भारी प्रतिक्रिया की उम्मीद लगा रहा है। हालांकि आर्मी की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान को आर्मी अपनी चुनी हुई जगह और समय पर जवाब देगी।

युद्धविराम उल्लंघन पाक की घबराहट
पाकिस्तान की ओर से लगातार हैवी फायरिंग और युद्धविरामों को तोड़े जाने का दौर जारी है। पिछले दो हफ्तों से नौशेरा सेक्टर में लगातार फायरिंग जारी है। पाक के आक्रामक रवैये से जाहिर है कि वह दबाव को कम करना चाहता है। पाक, भारत की ओर से होने वाले अचानक हमले को लेकर काफी घबराया हुआ है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications