छह लोगों की हत्या के बाद पाक ने भारत को सीजफायर वॉयलेशन के लिए जिम्मेदार बताया
नई दिल्ली। पुंछ और बागलकोट में पाकिस्तान की ओर से जारी हैवी फायरिंग के बाद भारतीस विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को बुलाया था। बासित ने इस फायरिंग में कोई जवाब देने के बजाय उल्टा भारत को ही जिम्मेदार बताया दिया।

बासित ने कहा कि पाक की सरकार भी इस सीजफायर वॉयलेशन को लेकर चिंतित है। विदेश मंत्रालय में मीटिंग के बाद निकले बासित ने कहा कि जुलाई और अगस्त में भारत की ओर से 70 बार सीजफायर वॉयलेशन हुआ है।
पाक निश्चित तौर पर इसे लेकर काफी गंभीर है। दिलचस्प बात है कि जिस समय यह मीटिंग चल रही थी, उस समय भी जम्मू कश्मीर के साजियान और मंडी सेक्टर में पाक की ओर से फायरिंग जारी थी।
आपको बता दें कि भारत के नागरिकों पर फायरिंग के बाद पाक ने भारतीय सेना पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पाक का कहना है कि भारत की फायरिंग में उसके दो नागरिकों की मौत हो गई है।
जम्मू और कश्मीर में एलओसी पर लगातार जारी फायरिंग की वजह से पुंछ में कम से कम छह नागरिकों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग के चलते दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच 23 अगस्त को प्रस्तावित बातचीत भी खटाई में पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications