पाक सेना ने माना भारतीय सेना का जवान चंदू उनकी कस्टडी में

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन ने माना है कि भारतीय सेना का जवान चंदू चव्हाण उनकी कस्टडी में है।

chandu

यह जनाकारी सेना सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।

बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन लाइन ऑफ कंट्रोल पर गए जवान चंदू चव्हान लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर गए थे।

गलती से पार कर गए सीमा!

कहा जा रहा था कि 37 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान चंदू बाबूलाल चौहान गलती से सीमा पार कर गए और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया।

पाकिस्तान की मीडिया ने भी यह दावा किया था कि वहां की सेना ने एक भारतीय जवान को गिरफ्तार कर एक गुप्त जगह में रखा है।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने चौहान को मानकोट में झंडरूट इलाके से पकड़ा और अब उन्हें सेना के निकयाल हेडक्वॉर्टर में रखा है।

सरकार दावा कर रही थी कि वह जवान को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन यह आसान काम नहीं है।

नानी की हो गई थी मौत

चौहान के पाकिस्तान में कैद होने की बात सुनकर उन्हें पाल-पोष कर बड़ा करने वाली नानी की सदमे से मौत भी हो गई थी।

गौरतलब है कि चंदू बाबूलाल चौहान के एलओसी क्रॉस करने को लेकर कहा जा रहा था कि वह उस कमांडो टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। वह गलती से एलओसी क्रॉस कर गए।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपने सीनियर से बहस होने के बाद चंदू गुस्से में सीमा पार कर गए। लेकिन अब वह पाकिस्तान के चंगुल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+