पाक रक्षा विशेषज्ञ ने अमेरिकी राजदूत को कहा 'कुत्ता', ट्रंप के ट्वीट ने मचाया हड़कंप
Recommended Video

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की सैन्य सहायता रोकने और वहां की सरकार को लताड़ने के बाद अब मामला बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूत को भी तलब कर दिया। इस बीच भारत और पाकिस्तान के टीवी डिबेट में भी ट्रंप जोरदार छाए हुए हैं। भारत के एक निजी टीवी चैनल पर डिबेट में हिस्सा ले रहे पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ ने अमेरिकी राजदूत के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए, उन्हें 'कुत्ता' कह डाला।

टीवी टुडे पर बहस के दौरान पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ सैयद तारिक पीरजादा ने कहा कि ट्रंप के रवैये के बाद हमने उनके राजदूत को कुत्ते की तरह बुलाकर उसे फटकारा। टीवी डिबेट में पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ यह मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे कि पाकिस्तान सरकार हाफिज सईद की वित्तिय संगठनों को जब्त करने की योजना बना रही है। पीरजादा ने टीवी डिबेट में यहां तक कहा कि भारत का पीएम मोदी नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप है।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट कर आतंकवाद मसले पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका मूर्खतापूर्वक पाकिस्तान की 15 साल से मदद कर रहा है, लेकिन बदले में झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की अब और मदद नहीं की जाएगी।
ट्रंप के ट्वीट ने पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। सोमवार को ट्रंप के बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम दुनिया को तथ्यों और कल्पना में फर्क बताएंगे। वहीं, देर रात पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूत को तलब कर उनसे इस मसले पर बात की।
आतंकवाद को लेकर अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर हमलावर है। हाल ही में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अफगानिस्ता में अपनी सेना को संबोधित करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान को नोटिस पर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications