गिलानी के निधन पर PAK में एक दिन का राजकीय शोक, भड़की कांग्रेस ने लगाई फटकार
नई दिल्ली, 02 सितंबर। कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरानखान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दुख जाहिर किया है। इमरान खान ने ट्वीट करके लिखा कि पाकिस्तान में हम गिलानी साहब के संघर्ष और उनके साहस को सैल्यूट करते हैं और उन्हें उन्ही के शब्दों में याद करते हैं जो उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान हैं और पाकिस्तान हमारा है। गिलानी साहब के निधन पर पाकिस्तान का ध्वज आधा झुका रहेगा और एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करते हैं। सैयद अली शाह गिलानी के निधन से मैं बेहद दुखी हूं, उनका जाना कश्मीर की आजादी के एक योद्धा का जाना है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने लोगों और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ी। उन्हें भारत सरकार द्वारा काफी टॉर्चर किया गया लेकिन वह हमेशा अपने संकल्प को लेकर दृढ़ रहे।
Recommended Video

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करके लिखा सैयद अली शाह गिलानी के निधन पर पाकिस्तान दुख जाहिर करता है। गिलानी कश्मीर की आजादी की मशाल थे। शाह साहब ने कश्मीर के लोगों की आजादी के लिए आखिर तक लड़ाई लड़ी, वह भारत के अधिकृत क्षेत्र में घर में ही नजरबंद रहे, उनकी आत्मा को शांति मिले और आजादी का उनका सपना सच हो। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के इस ट्वीट के बाद काग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पलटवार किया और कहा कि आपने सच में अपने खुफिया विभाग का प्रॉक्सी (प्रतिनिधि) खो दिया जोकि भारत में कश्मीर के मासूम लोगों को जिहाद के नाम पर कट्टरपंथ की ओर ले जाने का काम करते थे। आपका देश और आपके प्रॉक्सी का नाम इतिहास मासूम कश्मीरियों की हत्या के लिए दर्ज होगा।












Click it and Unblock the Notifications