बॉबी देओल की बॉडी पर फिदा हुईं पाकिस्तानी क्रिकेटर की बीवी, कमेंट देख पति ने दिया ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली, 17 जून: करियर की शुरुआत में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने जमकर धमाल मचाया था। साथ ही एक के बाद एक हिट फिल्में दीं, लेकिन पिछले दशक में उनकी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए। फिर 2020 में उनकी वेब सीरीज आश्रम रिलीज हुई। जिसने OTT प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा बॉबी ने अपने बॉडी पर भी काफी मेहनत की है, जिस वजह से अब एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की पत्नी उन पर फिदा हो गईं। साथ ही ऐसा कमेंट किया कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Recommended Video

रेस 3 के तीन साल पूरे
दरअसल रेस 3 मूवी के तीन साल पूरे होने पर बॉबी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यहीं से ये सब फिर से शुरू हुआ। यात्रा अविश्वसनीय रही है, खासकर 2020। आगे आने वाली हर चीज आपको दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इसके बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। साथ ही बॉबी के फैन्स उनकी बॉडी की तारीफ करने लगे।

क्रिकेटर की पत्नी ने मांगा टिप्स
इस वीडियो में बॉबी की बॉडी देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद की बीवी एब्बा उन पर फिदा हो गईं। उन्होंने तुरंत कमेंट करते हुए लिखा कि ओह माई गॉड, आपकी उम्र घट रही है, प्लीज अजहर को भी कुछ टिप्स दीजिए। इसके अलावा उन्होंने अजहर को टैग कर हंसने वाला इमोजी बनाया। कुछ देर बाद अजहर भी कमेंट सेक्शन में कूद पड़े और अपनी पत्नी के कमेंट पर उन्होंने लिखा कि बॉबी यार मरवा दिया ना। अजहर के कमेंट के बाद बॉबी देवल ने लिखा कि Azzy (अजहर) यार सॉरी। एब्बा ये रेस टाइम के खिलाफ है। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम दोनों सुरक्षित होगे।
20 साल का हुआ बेटा
वहीं बॉबी देओल के बेटे आर्यमन बुधवार को 20 साल के पूरे हो गए। इस मौके पर बॉबी ने उनके साथ काफी सारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं आर्यमन की तस्वीरें देख लोग उनको जूनियर धर्मेंद्र कहने लगे हैं। फिलहाल आर्यमन लाइम लाइट से दूर रहते हैं। इसके अलावा अभी तक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एंट्री नहीं की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में उनकी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई चल रही थी, लेकिन पिछले साल के लॉकडाउन में उनको वापस आना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications