इरफ़ान पठान की टिप्पणी पर भड़के पाकिस्तान के क्रिकेट फ़ैंस

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और टी-20 वर्ल्ड कप में कमेंटरी कर रहे हैं.

लेकिन पाकिस्तान की सेमी फ़ाइनल में जीत के बाद उनकी एक टिप्पणी पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को रास नहीं आ रही है.

बुधवार को पाकिस्तान की टीम ने सेमी फ़ाइनल में ख़िताब की दावेदार मानी जा रही न्यूज़ीलैंड की टीम को हरा दिया था.

Pakistan cricket fans furious over Irfan Pathans remarks

मैच में पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कभी भी मैच के दौरान ऐसा नहीं लगा कि न्यूज़ीलैंड की टीम मैच जीत सकती है.

अब तक ख़राब दौर से गुज़र रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने भी न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त पारी खेली और उनके सलामी जोड़ीदार मोहम्मद रिज़वान ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया.

इस जीत के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल है और पूर्व क्रिकेटर, जानकार और राजनेता सभी पाकिस्तान की टीम को बधाई दे रहे हैं.

भारत के भी कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सफ़र की सराहना की है.

एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान का सेमी फ़ाइनल में पहुँचना नामुमकिन है.

लेकिन पाकिस्तान ने शानदार वापसी की और अब फ़ाइनल में जगह बना ली है.

पाकिस्तान की जीत की पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने भी सराहना की.

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1590305195246125062?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि इस विश्व कप में पाकिस्तान का सफ़र सराहनीय रहा है.

पाक की जीत पर वसीम और वक़ार का डांस, फ़ैन्स बोले बस अब इंडिया जीत जाए...

बाबर-रिज़वान फ़ॉर्म में लौटे, अफ़रीदी भी हुए घातक, अब पाक को फ़ाइनल का इंतज़ार

इरफ़ान की टिप्पणी पर नाराज़गी

लेकिन उनका एक और ट्वीट पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को नागवार गुज़रा है.

इरफ़ान पठान ने अपने अगले ट्वीट में लिखा- पड़ोसियों जीत आती-जाती रहती है, लेकिन ग्रेस आपके बस की बात नहीं.

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1590325134954758145?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि उनकी ये टिप्पणी खिलाड़ियों के बारे में नहीं है. कभी नहीं.

दरअसल इरफ़ान पठान पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों से अपनी प्रतिक्रिया में शिष्टता की अपील कर रहे थे.

लेकिन इरफ़ान अपनी इस टिप्पणी के कारण पाकिस्तान में ट्रेंड करने लगे.

साद क़ैसर नाम के यूजर ने लिखा है कि उन्हें इस बात का दुख है कि भारतीय मुसलमान प्रासंगिक बने रहने और हिंदुओं की गुड बुक में बने रहने के लिए ऐसी बात करते हैं

https://twitter.com/TheSaadKaiser/status/1590453671929974784?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

अब्दुल क़ादिर नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि इरफ़ान पठान को न्यूज़ीलैंड के कप्तान से कुछ सीखना चाहिए.

https://twitter.com/AQadir97/status/1590569247985786881?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

अल्लाह बख़्श ने लिखा है कि इरफ़ान पठान उस चीज़ के बारे में लिख रहे हैं, जो उनके पास है ही नहीं.

https://twitter.com/Allahba47675065/status/1590578557595844608?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

डॉक्टर नासिर अली ने भी इरफ़ान पठान के ग्रेस वाले कमेंट पर आपत्ति जताई है.

https://twitter.com/nasirkmcite2233/status/1590578203722407936?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

तारिक़ असग़र ने लिखा है कि इरफ़ान पठान पब्लिसिटी के लिए ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं.

https://twitter.com/TariqAs75738282/status/1590570839095013378?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

मुंतसर ख़ान ने शाहीन शाह अफ़रीदी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने एक भारतीय फ़ैन को झंडे पर ऑटोग्राफ़ दे रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि ग्रेस और इरफ़ान पठान में यही अंतर है.

https://twitter.com/MustanserKhan13/status/1590393671907954688?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

एक अन्य यूजर ने लिखा है- इरफ़ान भाई. जीत हार आती रहेगी. लेकिन आपको एक हिंदुत्व शासन की ओर से देशभक्ति का प्रमाणपत्र फिर भी नहीं मिलेगा.

https://twitter.com/OSINT_Insider/status/1590329096835600384?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया, 13 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचा

इंग्लैंड के कप्तान बटलर को सूर्यकुमार यादव लगते हैं सबसे ख़तरनाक

तारीफ़

इन सबके बीच इरफ़ान ने ट्वीट करके बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान की तारीफ़ भी की. उन्होंने लिखा है कि ये दोनों खिलाड़ियों ने सही समय पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान की पाकिस्तान की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े.

पहली बार इस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने इतने रनों की साझेदारी की. मोहम्मद रिज़वान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, तो बाबर आज़म ने 53 रनों की पारी खेली.

कुछ दिनों पहले भी इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों पर निशाना साधा था.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- पड़ोसियों के ट्विटर अकाउंट सिर्फ़ संडे के नाम पर ज़िंदा हैं.

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1589452721631166465?s=20&t=fijQWexVXyKH0t05WCvtaA

उनका इशारा रविवार को हुए पाकिस्तान के मैचों की ओर था. हालाँकि रविवार छह नवंबर को ही मैचों के समीकरण पाकिस्तान के पक्ष में गए और पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराकर सेमी फ़ाइनल में पहुँची.

पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को इरफ़ान की ये टिप्पणी भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इरफ़ान को ये याद दिलाया कि इस वर्ल्ड कप का फ़ाइनल भी रविवार को ही है.

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल का इंतज़ार

भारत को फ़ाइनल खेलने के लिए ये करना होगा

इस विश्व कप में पाकिस्तान का सफ़र

पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में चल रहा विश्व कप उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से हार गई थी.

इस मैच का फ़ैसला आख़िरी ओवर में हुआ.

अगले ही मैच में पाकिस्तान की टीम ज़िम्बाब्वे से एक रन से हार गई.

इस हार के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों और जानकारों ने पाकिस्तान को सेमी फ़ाइनल की रेस से बाहर ही कर दिया था.

लेकिन पाकिस्तान की टीम ने अपने अगले तीनों मैच जीते. जिनमें एक मैच दक्षिण अफ़्रीका से भी था.

तीन जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम सेमी फ़ाइनल में नहीं पहुँच पाती, अगर दक्षिण अफ़्रीका नीदरलैंड्स से हार न गया रहता.

पाकिस्तान ने सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई और अब न्यूज़ीलैंड को हराकर वो फ़ाइनल में भी पहुँच गया है.

पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में इसलिए याद आ रहा है 1992 का विश्व कप

टी20 विश्व कप: पाकिस्तान पर 'भगवा' वाले ट्वीट से घिर गए वेंकटेश प्रसाद

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+