'पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर सका', भारत की जीत पर इजरायल के राजदूत ने जाहिर की खुशी
Israel Happiness India victory on Pakistan CWC 2023: क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। भारत की जीत पर इजरायल के राजदूत ने खुशी जाहिर की है। भारत में इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने ट्विटर पर लिखा कि हमें खुशी है कि क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच में इंडिया ने पाकिस्तान को रौंद दिया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर सका। हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर कर इजरायल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं। हम वास्तव में भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर इजराइल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से प्रभावित हुए।

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्वकप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारत ने उसे एक तरफा मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को विश्वकप में 8वीं बार मात दी हौ।
इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को मिली जीत को फलस्तीनी नागरिकों को समर्पित किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है।
बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के बीच भीषण जंग जारी है। हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया। जिससे इजरायल में 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान









Click it and Unblock the Notifications