Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan की रगों में आतंक का 'Corona', भारत ने मार गिराए 160? जिहादियों का खात्मा!

Pakistan Corona Terrorism News: जब पाकिस्तान ने पहलगाम जैसे आतंकी हमलों को अंजाम दिया, तब भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए ऐसा जवाब दिया, जिसे इतिहास में दर्ज किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने आतंकवाद को सिर्फ ललकारा नहीं, बल्कि उसकी जड़ों (9 ठिकानों) पर ऑपरेशन सिंदूर की मिसाइलें दाग दीं। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या 160 से ऊपर पहुंच चुकी है। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्जिकल और हवाई स्ट्राइक्स में जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के कई ठिकाने तबाह हुए।

खास बात ये रही कि बहावलपुर में मारे गए आतंकियों में मसूद अजहर के रिश्तेदार भी शामिल थे। लेकिन गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान आज भी वही है - एक वायरस-ग्रस्त देश, जिसकी नसों में अब भी आतंक का 'Corona' वैरिएंट बह रहा है।

Pakistan Corona Terrorism News

Pakistan Corona Variant Jihadis: आतंकवाद का वुहान, 'Corona of Terror' का एक्सपोर्ट हब

जिस तरह 2020 में चीन से कोविड-19 का संक्रमण फैला था, उसी तरह पाकिस्तान 2025 में आतंकवाद का वायरस फैला रहा है। बहावलपुर से लेकर रावलपिंडी तक, वहां की हर मस्जिद, हर मदरसा, और हर मिलिट्री बेस आज जिहादियों की लैब बन चुका है। ISI का नया वैरिएंट- JI.H.A.D - Jihadi Ideology for Hindustan's Absolute Destruction। ये 'वैरिएंट' बमों से नहीं, WhatsApp चैट्स, Fake NGOs, ड्रोन और यूट्यूब चैनलों से हमला करता है। भारत में सॉफ्ट टारगेट्स को जहर फैलाने के लिए टूल बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के Corona पर भारतीय वैक्सीन!

घातक पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने जो किया, वो सिर्फ जवाब नहीं - न्याय था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर डाला। एक नजर उनपर भी...

पाकिस्तान में तबाही के आंकड़े:

क्रमांक लोकेशन मारे गए (अनुमानित) घायल
1
बहावलपुर (JeM ठिकाना) 20+ -
2
लाहौर हवाई अड्डा 2 -
3
सरगोधा 2 7
4
रहीमयार खान - 5
5
सियालकोट 11 -
6
रावलपिंडी 4 -

कुल मारे गए: 160+ (जिनमें 40 पाक सैनिक, 70+ आतंकी, और कई ISI ट्रेनर शामिल)

पाक DGMO की भीख: 'बस करो मोदी जी!'

7 मई की रात को पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय समकक्ष को कॉल करके युद्धविराम की अपील की। लेकिन भारत ने कहा - 'विश्वास तभी जब पाक दिखाए ठोस कार्रवाई!'

'शब्द नहीं, आतंकियों की लाशें चाहिए!' - भारतीय सैन्य सूत्र।

इसके बावजूद, 10 मई को DGMO स्तर की बातचीत के बाद अस्थायी सीजफायर लागू किया गया, लेकिन पाकिस्तान की 'ड्यूल फेस्ड पॉलिसी' को लेकर भारत अब भी सतर्क है।

PM मोदी की DNA में राष्ट्रधर्म, न कि रहम

'मोदी की रगों में खून नहीं, बल्कि गर्म सिन्दूर बहता है।' - बीकानेर में पीएम का यह कथन पाकिस्तान के लिए चेतावनी थी। प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रप्रेम केवल भाषण नहीं, बल्कि उनकी हर सांस में जिंदा है। जब उरी जल रहा था, मोदी ने Surgical Strike का बटन दबाया। जब पुलवामा हिला, मोदी ने Balakot को खाक कर डाला। और जब 2025 में पाकिस्तान ने कश्मीर के एलओसी पर आग उगली, मोदी ने 'Operation Sindoor' के जरिए पाक की घुसपैठ को मुंहतोड़ जवाब दिया।

जब दुनिया लड़ रही JN.1 से, पाकिस्तान फैला रहा JI.H.A.D

सिंध, कराची और बलूचिस्तान से ISI ने Narrative Warfare का नया गेम शुरू किया - लेकिन भारत अब 'वैक्सीन' तैयार कर चुका है। जब पूरी दुनिया JN.1 जैसे वैरिएंट से लड़ रही थी, पाकिस्तान 'JI.H.A.D' वैरिएंट एक्सपोर्ट कर रहा था। केरल से लेकर कश्मीर, पंजाब से लेकर पहलगाम तक - पाक एजेंट्स, फंडिंग, और Fake Content से 'सॉफ्ट टारगेट' तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार ने पहले ही इसकी वैक्सीन बना दी है - Unlawful Activities Prevention Act (UAPA), NIA के रेड्स, ड्रोन जैमर और Narrative Counter-Offensive Cells।

आतंक का वायरस या असली कोरोना...पाकिस्तान खुद को किससे बचाए?

बीते 4 दिन पहले खबर आई कि कराची के आगा खान अस्पताल में फैलते कोरोना वायरस के JN.1 वैरिएंट से 4 बुज़ुर्गों की मौत, हर दिन 8-10 कोविड केस सामने। NIH ने बताया - 20% टेस्ट अब पॉजिटिव। लेकिन सरकार 'No Comment' मोड में है। एक ओर आतंक का वायरस, दूसरी ओर असली कोरोना - पाकिस्तान खुद को किससे बचाए?

भारत ने कहा - Enough is Enough!

भारत ने पाकिस्तान को सैन्य, डिजिटल और कूटनीतिक मोर्चे पर घेर लिया है। 160 से ज्यादा दुश्मनों का अंत, पाकिस्तान के लिए सिर्फ 'वार्निंग शॉट' है। असली कार्रवाई अभी बाकी है। आतंक का Corona अब भारत की Vaccine से मिटेगा - चाहे वो रावलपिंडी में हो या ट्विटर पर!

(इनपुट सोर्स- मीडिया रिपोर्ट्स)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+