पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एलओसी पर गोलीबारी

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को जम्मू में बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार रात करीब 11 बजे पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास एलओसी पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हमारे सैनिकों की तरफ से भी इसका जवाब दिया गया। इस दौरान किसी नुकसान की सूचना नहीं है।"
फौज के बड़े अधिकारियों और खुफिया विभाग का मानना है कि इस गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तान सेना की ओर से हमारे क्षेत्र में घुसपैठ को बढ़ावा देने की कोशिश की जाती है। 19 मई को भी अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की एक ऐसी ही कोशिश को नाकाम करने के क्रम में एक जवान शहीद हो गया था जबकि तीन घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications