पाकिस्तानी सेना की बैट टीम ने बीएसएफ जवान के शव के साथ की दरिंदगी, कुछ दिनों पहले गायब हुआ था जवान
पाकिस्तान ने एक बार फिर से दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से एक भारतीय जवान के शव के साथ छेड़छाड़ करने की खबरें हैं। यह जवान कुछ दिनों पहले गायब हो गया था।
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर से दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से एक भारतीय जवान के शव के साथ छेड़छाड़ करने की खबरें हैं। यह जवान कुछ दिनों पहले गायब हो गया था और बाद में उस जवान का शव मंगलवार को जम्मू स्थित भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बरामद हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

सर्च पार्टी को बॉर्डर पर मिला शव
मृत जवान के शव के साथ पाकिस्तान की सेना ने बर्बरता की है और उसका सिर कलम करने की भी कोशिश की। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से इस घटना को अंजाम दिया गया है।इस जवान पर हमला करके इसके पास हथियारों को लूट लिया गया। फिर इस जवान का गला रेता गया। जवान के शव को चाकुओं से गोदा गया है और उसके शरीर पर कई घाव साफ दिखाई दे रहे हैं। पाक आर्मी की निर्दयता यही नहीं रुकी। पाक स्नापइर ने उसे गोली मारी और फिर जवान का सिर, धड़ से अलग करने की भी कोशिश की गई।
पीटीआई ने एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया है कि सर्च पार्टी को जवान का शव बरामद हुआ था। माना जा रहा है कि जिस समय बीएसएफ जवान फेंसिंग के करीब स्थित इलाके में सफाई का काम कर रहे थे तभी जवान पर घात लगाकर हमला किया गया था। तीन दिन पहले जम्मू के राजौर सेक्टर में स्थित नौशेरा में भी पाकिस्तान सेना की तरफ से हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था। पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर स्थित फॉरवर्ड पोस्ट पर फायरिंग की थी। पाक की इस फायरिंग का सेना की ओर से करारा जवाब दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications