गलती से भारतीय सीमा में आया लड़का अब वापस पाक नहीं जाना चाहता

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध हमेशा से ही तनावपूर्ण रहे हैं, ऐसे में दोनों देशों के नागरिकों के लिए एक-दूसरे देश की सीमा को पार करना आसान नहीं होता है। लगातार जिस तरह से सीमा पर गोलीबारी होती है उसने दोनों देशों के बीच संबंध को और भी बिगाड़ दिया है, दोनों देशों के बीच संबंध काफी बिगड़े हैं और भरोसे में कमी आई है। दोनों देशों के बीच में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में बातचीत के रास्ते बंद हुए है उसकी वजह से कूटनीतिक रिश्तों में भी खटास आई है।

जाधव मामले से आई और दूरी

जाधव मामले से आई और दूरी

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जिस तरह से पाकिस्तान में जासूस बताकर गिरफ्तार कर लिया गया और उसे फांसी की सजा सुनाई गई उसने दोनों देशों के बीच के हालात को और भी बिगाड़ दिया है। एक तरफ जहां भारत का साफ कहना है कि कुलभूषण पूर्व नेवी ऑफिसर हैं, जिसे पाकिस्तान की सेना ने अगवा किया है, लेकिन पाक का दावा है कि कुलभूषण जाधव रॉ के एजेंट हैं। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि वर्ष 2016 में पाकिस्तान का एक 16 साल का लड़का गलती से सीमा पार आ गया था, जिसे बीएसएफ ने वापस पाक भेज दिया था।

वापस नहीं जाना चाहता है

वापस नहीं जाना चाहता है

कुछ इसी तरह की घटना एक बार फिर से सामने आई है, जब 16 साल का पाकिस्तानी लड़का अशफाक अली गलती से पिछले साल भारतीय सीमा में आ गया था। उसे नौशेरा में सेना ने पकड़ लिया था, जिसे बाद में रणबीर सिंह पोरा डिस्ट्रिक्ट में जुवेनाइल होम भेज दिया गया था। हालांकि उसने जुवेनाइल होम में बनी खिड़की में लगे लोहे के सरिये को तोड़कर वहां से भागने में सफल हो गया था, लेकिन 15 दिन बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अब उसे कानूनी रूप से आजाद कर दिया गया है, बावजूद इसके अशफाक अपने देश पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहता है।

मुझे यहां नौकरी मिल सकती है

मुझे यहां नौकरी मिल सकती है


अशफाक अली ने वाघा बॉर्डर पर कहा कि भारत अच्छा है, मैं यहां नौकरी पा सकता हूं, मेरी इच्छा है कि काश भारतीय सरकार मुझे यहां रुकने का मौका दे। उसने कहा कि मैं गलती से सीमा पार आ गया था, उस वक्त मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था, मैं यहां 14 महीने तक रहा, लेकिन अब मैं वापस नहीं जाना चाहता हूं। जानकारी के अनुसार अशफाक का परिवार पाकिस्तान के डूंगा पहली में रहता है।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्‍तान चुनाव 2018: लाहौर के पोलिंग बूथ पर आतंकी हाफिज सईद ने डाला वोट

इसे भी पढ़ें- सिगरेट पीते हुए तस्वीर पर ट्रोल हुई पाकिस्तानी अभिनेत्री को मिला साथी कलाकारों का साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+