पाकिस्तान ने दी कुलभूषण जाधव को पत्नी से मिलने की इजाजत, 'मानवता के आधार' पर लिया फैसला
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागिरक कुलभूषण जाधव को पाक सरकार ने पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। पाकिस्तानी सरकार ने यह फैसला 'मानवता के आधार' लिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि वो जल्द ही दोनों के बीच मुलाकात की व्यव्स्था करेगा। बता दें कि भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने जासूसी के आरोपी में गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि भारत द्वारा अंतर्रराष्ट्रीय न्यायालय में अपील के बाद फिलहाल इस फांसी पर रोक लग गई है।

आपको बता दें कि कुलभूषण जाधव की फांसी के खिलाफ भारत ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था। भारत ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान इस मामले में काउंसल एक्सेस नहीं दिया और उसने इसे वीएना कंवेंशन के नियम का उल्लंघन किया है। लेकिन कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद पाकिस्तान को इस मामले में कुलभूषण जाधव को काउंसल एक्सेस मुहैया कराने को कहा, इसके साथ ही मामले की सुनवाई पूरी नहीं होने तक फांसी नहीं दिए जाने की बात कही है।
भारत ने लगाया है अपहरण का आरोप
गौरतलब है कि पाकिस्तान इस बात का दावा करता आ रहा है कि उसने जाधव को बलूचिस्तान से पिछले वर्ष मार्च के माह में गिरफ्तार किया है, उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जाधव पर आरोप है कि वह इरान के रास्ते बलूचिस्तान में आया था। वहीं भारत का कहना है कि जाधव का इरान से अपहरण हुआ है और जोकि रिटायर होने के बाद वहां अपना बिजनेस करते थे।












Click it and Unblock the Notifications