करतारपुर कॉरिडोर खुलने वाला है ये इमरान खान से पहले सिद्धू को पता था- कैप्टन अमरिंदर सिंह
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर करतारपुर कॉरिडोर के पीछे पाकिस्तान की मंशा पर सवाल किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि एक सिख होने के नाते वह काफी खुश हैं लेकिन बतौर मुख्यमंत्री उन्हें पाकिस्तान की नियत पर काफी शक होता है। इसके अलावा पंजाब के सीएम ने उनकी सरकार की ओर से गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर की जा रही तैयारियों पर विस्तार से बात की।

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि इसमें ISI का हाथ हो सकता है, जब इमरान खान ने शपथ ली तो नवजोत सिंह सिद्धू को बुलाया गया, शपथ से पहले PAK सेना के जनरल ने सिद्धू को बताया कि हम करतारपुर कॉरिडोर खोल रहे हैं। जबकि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान को बाद में पता लगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सिद्धू ने इमरान का इन्विटेशन कबूल कर लिया है। जैसे ही ये मामला मेरे पास आया तो मैंने इसे विदेश मंत्रालय को सौंप दिया।
पाकिस्तान के गाने में सिद्धू का जिक्र
पाकिस्तानी सरकार ने करतारपुर साहिब के लिए एक आधिकारिक गाना लॉन्च किया है, तीन हिस्सों में पोस्ट किए गए इस गाने में पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को दिखाया गया है। इसके अलावा जरनैल सिंह भिंडरावाले समेत अन्य खालिस्तानी लीडर्स की तस्वीर भी इस वीडियो में दिखी है।
पाकिस्तान की ओर से करीब चार मिनट का ये वीडियो साझा किया गया है, जिसमें पाकिस्तान की ओर से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को लेकर चल रही तैयारियां, भारत से पहुंच रहे सिख श्रद्धालुओं के अनुभव को दिखाया गया है। इसके अलावा करतारपुर कॉरिडोर के नींव पड़ने के वक्त दिया गया पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का हिस्सा दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications