घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, LOC पर फिर गोलीबारी

कर्नल पाल्टा ने कहा कि उन्होंने छोटे और स्वचालित हथियार का इस्तेमाल हमारी सीमा में हमले के लिए किया। हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का समान क्षमता वाले हथियार से जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों तरफ गोलीबारी सुबह 5.10 बजे शुरू हुई जो सात बजे तक जारी रही। उन्होंने कहा कि हमारे तरफ कोई हताहत नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने नवंबर 2003 में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते का इस साल 250 बार उल्लंघन किया है। इस घटना से जम्मू के सीमावर्ती इलाके के सैकड़ों लोगों का जीवन अस्थिर हो गया है।
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन आतंकवादियों को जम्मू एवं कश्मीर की सीमा में प्रवेश कराने के लिए हो रहा है। वहीं कुछ का मानना है कि पाकिस्तान इस कदम से अंतर्राष्ट्रीय जगत में कश्मीर के मसले को जिंदा रखना चाहता है। इस बीच, नाग्रोटा स्थित सेना के 16 कार्प्स के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस.हुड्डा ने कहा कि सीमा पार 40-45 प्रशिक्षण शिविरों के लगभग 300 प्रशिक्षित आतंकवादी नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू के अखनूर और पुंछ जिले से भारतीय सीमा में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं। हुडा ने कहा कि आतंकवादी संगठन पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में अभी भी क्रियाशील हैं।












Click it and Unblock the Notifications