इंडियन आर्मी पर सुसाइड अटैक का खतरा, पाक आर्मी ने मिलाया जैश से हाथ, खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

खुफिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप कमांडर एलओसी पर कई जगहों पर तैनात हो गए हैं। उनके साथ जैश के आतंकी भी तैनात हैं जो कि भारतीय सेना के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करने का प्लान कर रहे हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने भारत पर हमले करने के लिए आतंकवादियों से हाथ मिला लिया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर काम कर रही है। खुफिया एजेसियों ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप के जवान सादी वर्दियों में बॉर्डर के पास घूम रहे हैं और रेकी कर रहे हैं। जिसके बाद वह सीधे आतंकियों को बॉर्डर से इनपुट दे रहे हैं और प्लान पर काम किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना का प्लान है कि वह 10 जगहों पर हमला करने का प्लान बनाया है।

इंडियन आर्मी पर हो सकता है सुसाइड अटैक

इंडियन आर्मी पर हो सकता है सुसाइड अटैक

खुफिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप कमांडर एलओसी पर कई जगहों पर तैनात हो गए हैं। उनके साथ जैश के आतंकी भी तैनात हैं जो कि भारतीय सेना के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करने का प्लान कर रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि जैश के आतंकी इंडियन आर्मी पर सुसाइड अटैक कर सकते हैं।

कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान

कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान

पिछले एक साल में जिस तरह भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उससे बौखला कर पाकिस्तानी सेना ने अब आतंकियों से हाथ मिला लिया है और हमले की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी दुधनियाल, अथमुकाम, खारामेरू, मंदाकुली, छित्रयान, चकौठी, हथलंगा, निकाइल, जंद्रुत के इलाकों में घूम रहे हैं।

पाकिस्तान स्पेशल फोर्सेस की रेकी

पाकिस्तान स्पेशल फोर्सेस की रेकी

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन जगहों पर 6 आतंकी दो ग्रुपों में एक्टिव हैं, ये लोग केरन सेक्टर के सामने अथमुकाम इलाके में हैं। इसके अलावा 3-4 आतंकी ग्रुप में छित्रयान और चकौठी इलाके में हैं। पाकिस्तान स्पेशल फोर्सेस की टीम ने 3 भारतीय पोस्टों की रेकी की है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+