बौखलाए पाक ने बॉर्डर पर तैनात किए 100 स्पेशल कमांडो, हो सकते हैं बड़े शहरों पर हमले
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद बौखालाया पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ सीमा पर आंतकी साजिशें रच रहा है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास 100 से अधिक स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) कमांडो तैनात किए हैं। जिनकी मदद से वह भारतीय सेना पर बैट हमला करा सकता है। भारतीय सेना इन कमांडो की गतिविधियों की बारीकी से निगरानी कर रही है।

सर क्रीक क्षेत्र में भी तैनात किए कमांडो
सेना के सूत्रों ने यहां तक बताया है कि, ये स्पेशल कमांडो जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और अन्य आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर काम करते देखे गए हैं। पाकिस्तान सेना के एसएसजी कमांडो युद्धविराम उल्लंघन में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं और भारतीय जवाबी कार्रवाई के चलते कई बार हताहत भी हुए हैं। भारतीय एजेंसियों ने पाकिस्तानी क्षेत्र में सर क्रीक क्षेत्र के पास भी इन पाकिस्तानी कमांडो की तैनाती को देखा है।

लेपा घाटी में लगभग 12 अफगान जिहादियों की एक टीम तैनात
हाल ही में खुफिया इनपुट्स की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जैश ने लेपा घाटी में लगभग 12 अफगान जिहादियों की एक टीम को तैनात किया है। ये आतंकवादी भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर बैट हमला करे की कोशिश कर रहे हैं। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भाई रऊफ़ अजहर ने 19-20 अगस्त को बहावलपुर में अपने आतंकवादी लॉन्च कमांडरों के साथ बैठक की थी।

आतंकियों की भर्ती कर रही है आईएसआई
सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों को बॉर्डर पर भारत के कई प्रमुख शहरों में कई आंतकी हमले करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की एजेंसियां भी भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अफगान आतंकवादियों की भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हैं। कश्मीरी आतंकवादियों को स्थानीय कमांडरों के रूप में बदलने के लिए अफगानों की भर्ती की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications