10 पोस्टों पर फायरिंग के साथ पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर

पाक ने इस फायरिंग के साथ फिर से सीजफायर का वॉयलेशन किया है। आईबी पर पाक रेंजरों की ओर से रविवार शाम चार बजे बीएसएफ की नेकोयाल पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की।
कुछ देर तक फायरिंग करने के बाद फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद रात 8:38 बजे से 8:44 बजे तक अरनिया सेक्टर की टेंट गार्ड पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी।
रात नौ बजे फिर फायरिंग शुरू हुई जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी थी। इस दौरान पाक ने भारत की पीतल और चिनाज पोस्ट को निशाना बनाया।
इसके बाद पाक रेंजरों ने रात 11 बजे से मोर्टार दागने शुरू कर दिए। बीएसएफ की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई थी। गौरतलब है कि 18 और 21 जुलाई को पाक की ओर से हुई फायरिंग में भी बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद चार जुलाई को जब नरेंद्र मोदी श्रीनगर के दौरे पर गए थे तो उस समय भी पुंछ में फायरिंग कर पाक ने सीजफायर तोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications