खूनी भेड़िया बना पाकिस्तान, भारत ने दी युद्ध की चेतावनी

जम्मू। पाकिस्तान अब वो खूनी भेड़िया बनता जा रहा है, जो एक के बाद एक श‍िकार करता चलता है। जी हां सरहद पर पानी अब सिर के ऊपर से चढ़ता दिखाई दे रहा है। इस पर गृहमंत्री ने जहां पाकिस्तान को बंद शब्दों में चेतावनी दी वहीं रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सेना हर अंजाम के लिये तैयार है। इस चेतावनी की नाैबत तब आयी जब सीमा से सटे आरएस पुरा सेक्टर के अर्निया में पांच लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद सोमवार की शाम को एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से जमकर गोलीबारी की गई।

Indian Army

रक्षा प्रवक्ता मनीष मेहता के अनुसार पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के केरनी सेक्टर में मोर्टार हमले किए हैं। ये हमले सेना पर ही नहीं बल्क‍ि सीमा से सटे गांवों पर भी किये गये। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पांच लोगों में 15 साल की किशोरी काजल और 50 साल के उसके पिता पुरुषोत्तम लाल भी शामिल हैं।

रविवार को फायरिंग पाकिस्तान की ओर से 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते के बड़े उल्लंघनों में से एक है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसके बाद सोमवार की रात हुई फायरिंग का जवाब बीएसएफ ने जमकर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से फेंके गए गोले अर्निया बस स्टैंड के पास गिरे, जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास है।

क्या बोले गृहमंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में समय बदल गया है, लिहाजा वह 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करना बंद करे। पाकिस्तान को वास्तविकता को समझना चाहिए कि भारत में समय बदल चुका है।

रक्षामंत्री ने बोला हमारी सेना सक्षम

रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है और किसी भी उकसावे का करारा जवाब दिया जाएगा।

मौके पर पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री सोमवार को बकरीद त्योहार में शामिल न होकर जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों की गोलीबारी में मारे गए पांच नागरिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्रीनगर से जम्मू पहुंचे। अब्दुल्ला ने कहा कि सीमा पार गोलीबारी से नागरिकों को निशाना बनाना पाकिस्तान सरकार की निराशा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की। लेकिन इस पर वह समर्थन नहीं जुटा सके। अब वह नागरिकों को निशाना बनाकर अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+