कायर पाक की नापाक हरकत, BSF चौकी पर गोलीबारी

Pak violates ceasefire, resort to firing in Samba
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान सीमा रक्षकों ने बुधवार को भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर गोलीबारी की। इससे एक दिन पूर्व ही भारतीय सेना का एक जवान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हो गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की मांगु चक और खवाड़ा चौकियों पर गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी आज (बुधवार) सुबह शुरू हुई। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का जवाब दिया। उसके बाद से दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भी पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हमीरपुर इलाके में तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। लांस नायक मुहम्मद फिरोज खान मंगलवार को हमीरपुर में गोलीबारी में शहीद हो गए। खान हैदराबाद के रहने वाले थे। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी भारतीय सेना करती है, जबकि भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ तैनात है। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+