पाक नवनिर्वाचित पीएम शहबाज बोले- भारत जम्मू-कश्मीर मुद्दे को हल करें और फिर एक साथ गरीबी से लड़ें
पाक पीएम शहबाज शरीफ बोले- भारत जम्मू-कश्मीर मुद्दे को हल करें और फिर एक साथ गरीबी से लड़ें
नई दिल्ली, 11 अप्रैल: पाकिस्तान के नवनिर्वाचित पीएम शहबाज शरीफ ने पद ग्रहण करते ही सबसे पहले कश्मीर राग छेड़ दिया। उन्होंने कहा मैं पीएम मोदी को यह समझने की सलाह दूंगा कि दोनों तरफ गरीबी है। मैं मोदी से आह्वान करता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर मुद्दे को हल करें और फिर एक साथ गरीबी से लड़ें।

शहबाज शरीफ चुने गए हैं पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री
पाकिस्तान में जारी सियासी घमासान सोमवार को थम गया और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के बड़े भाई हैं नवाज शरीफ
शहबाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और दूसरे दलों ने उनको अपना नेता चुना है। शहबाज शरीफ पाकिस्तान की राजनीति के काफी बड़े चेहरे हैं। वो पंजाब के सीएम रह चुके हैं और उनके नवाज शरीफ उनके बड़े भाई हैं जो पाकिस्तान के पूर्व प्रधामंत्री रह चुके हैं।

पीएम चुने जाते ही शहबाज ने छेड़ा कश्मीर राग
बता दें पाकिस्तान का पीएम चुने जाते ही शहबाज शरीफ ने कश्मीर अलाप छेड़ दिया है। उन्होंने पाकिस्तान की तरह भारत को भी गरीब देश बताते हुए कहा- हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर प्रश्न के शांतिपूर्ण समाधान के बिना ऐसा नहीं हो सकता। हम हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे

चीन के चहेते हैं शाहबाज शरीफ
चीनी आधिकारिक मीडिया ने रविवार को इमरान खान के अपदस्थ होने के बाद शाहबाज शरीफ के नए प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं के बारे में उत्साहित होकर कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच हर मौसम में संबंध खान की तुलना में बेहतर हो सकते हैं।चीनी और पाकिस्तानी विश्लेषकों का मानना है कि ठोस चीन-पाकिस्तान संबंध पाकिस्तान में आंतरिक राजनीतिक परिवर्तन से प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि द्विपक्षीय संबंधों को सुरक्षित रखने और विकसित करने के लिए पाकिस्तान में सभी दलों और सभी समूहों की संयुक्त सहमति है।"












Click it and Unblock the Notifications