IGI पर मचा हड़कंप पाकिस्तानी नागरिक ने कहा- 'मैं ISI का एजेंट, जासूसी छोड़ भारत में रहना चाहता हूं'

दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक शख्स जिसे काठमांडू जाना था उसने हेल्प डेस्क पर महिला से कहा कि वो ISI का एजेंट है।

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पाकिस्तानी नागरिकता वाले एक शख्स ने कहा कि मैं ISI का एजेंट हूं। अब जासूसी नहीं करनी और भारत में रहना चाहता हूं।'

इस शख्स का इतना कहना था कि एयरपोर्ट अधिकारियों को सांप सूंघ गया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ मुहम्मद अहमद शेक मुहम्मद रफीक नाम का शख्स एयर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा। उसे यहां से काठमांडू जाना था।

IGI पर मचा हड़कंप पाकिस्तानी नागरिक ने कहा- 'मैं ISI का एजेंट, जासूसी छोड़ भारत में रहना चाहता हूं'

लेकिन वो अपनी उड़ान छोड़कर हेल्प डेस्क पर पहुंचा और मौजूद महिला अधिकारी से कहा कि वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के बारे में कुछ जानकारियां साझा करना चाहता है।

तुरंत हिरासत में

शख्स के इतना कहने पर ही महिला ने सुरक्षा अधिकारियों को बताया और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद इस शख्स के बारे में खुफिया एजेंसियों को जानकारी दी गई। बताया गया कि 38 वर्षीय रफीक ने अधिकारियों की ओर से की गई पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वो आईएसआईए एजेंट है लेकिन अब वो भारत में रहना चाहता है।

मिली जानकारी के अनुसार रफीक को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है जहां उससे अन्य खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। साथ ही शख्स के दावे की पुष्टि भी कराई जा रही है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+